दादरी: सेक्टर-34 में अवैध अतिक्रमण पर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर चला, जेसीबी मशीनों से अवैध दुकानों को किया गया ध्वस्त
नोएडा के सेक्टर-34 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा बुधवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण की वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। विशेष अभियान के तहत नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी मशीनों के माध्यम से अवैध दुकानों को ध्वस्त कर सार्वजनिक सड़क को कब्जा मुक्त कराया गया है।