गिधौर: नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई, जय दुर्गे की जयकारों के साथ कंपनी बाग तालाब में किया गया प्रतिमा विसर्जन
Gidhaur, Jamui | Oct 21, 2026 जमुई जिले के ऐतिहासिक गिद्धौर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के समापन पर बुधवार शाम करीब सात बजे मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की। विसर्जन के दौरान पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा।