चित्तौड़गढ़। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित ज्ञान गंगा महोत्सव में राष्ट्रीय संत आचार्य 108 पुलक सागर महाराज ने कहा कि आज समाज को धर्म की बड़ी-बड़ी बातों से अधिक इंसानियत सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इंसान चांद तक पहुंच गया, लेकिन धरती पर इंसान की तरह जीना नहीं सीख पाए।