खरगोन। टेमला रोड स्थित जिला जेल में स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का जश्न खास रहा। अच्छे आचरण के चलते आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो सगे भाइयों हाबु और राजू को 20 साल की सजा पूरी होने पर समय से पहले रिहा किया गया। वहीं पांच अन्य बंदियों को भी पांच दिन पूर्व रिहाई का तोहफा मिला। जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे सिंह ने ध्वजारोहण किया ।