मंझनपुर: आईजी प्रयागराज द्वारा थाना मंझनपुर में आगामी त्योहार मोहर्रम व कावंड़ यात्रा के दृष्टिगत की गई मीटिंग
आईजी प्रयागराज प्रेम गौतम द्वारा थाना मंझनपुर आगमन पर गार्द की सलामी ली गयी तथा थाना मंझनपुर का निरीक्षण किया गया, जिसमें थाना परिसर की साफ-सफाई एवं थाना कार्यालय के अभिलेखों को अद्यावधिक रखने, शस्त्रागार/मालखाना, स्ट्रांग रुम, बन्दी गृह, महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।