मंझनपुर: पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज ने कौशाम्बी पुलिस लाइन का किया वार्षिक निरीक्षण, परेड की ली सलामी
पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज प्रेम गौतम द्वारा जनपद के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन कौशाम्बी में परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया एवं टोली वार ड्रिल व शस्त्राभ्यास की कार्यवाही करायी गयी।