मंझनपुर: आईजी प्रयागराज ने पुलिस कार्यालय मंझनपुर का किया निरीक्षण, आगामी त्योहारों को सम्पन्न कराने के दिए निर्देश
आईजी प्रयागराज प्रेम गौतम द्वारा जनपद के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आगमन कर गार्द की सलामी ली गयी एवं कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व रख-रखाव का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, स्थानीय अभिसूचना इकाई, जनपद में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति जानी है।