मंझनपुर: नगर पंचायत करारी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जब्त प्रचार सामग्री जबरन उठा ले गए दुकानदार
नगर पंचायत करारी में मंगलवार की दोपहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया अभियान में गरीब ठेले व रेहड़ी दुकानदारों तक कार्यवाही सीमित रही। बड़े दुकानदारों के अतिक्रमण को हटाने का विरोध कर्मचारियों को दबंगई के रूप में झेलना पड़ा। इस दौरान अतिक्रमण में जब्त सामान को बड़े दुकानदार उठा ले गए।