मंझनपुर: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक पहुंचे कौशाम्बी, सक्रिय नेता के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कौशांबी पहुंचे हैं। पार्टी नेता के निधन पर स्वजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की, ओसा चौराहा निवासी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के सक्रिय नेता रहे भैया लाल त्रिपाठी का लंबी बीमारी के कारण कुछ दिनों पूर्व दिल्ली में निधन हो गया था। हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है।