राष्ट्रीय खेल दिवस पर पत्रकारों ने मैदान में दिखाया खेल उत्साह #Bokaro News
⚽⚽⚽⚽⚽⚽
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेक्टर-4 ए हाई स्कूल मैदान में एंजला आर्चरी सेंटर की ओर से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के बीच प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। रोजमर्रा के काम व खबरों की भागदौड़ के बीच पत्रकारों ने मैदान में उतरकर फुटबॉल खेला व खेल का आनंद लिया। विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। लंबे समय बाद पत्रकारों को एक साथ खेल के मैदान में देख माहौल खुशनुमा रहा। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाकर खेल भावना का परिचय दिया। पत्रकारों ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच इस तरह के आयोजन से मानसिक व शारीरिक रूप से सक्रिय रहने का अवसर मिलता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित इस प्रदर्शनी मैच ने खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पत्रकारों को भी मैदान से जुड़ने का अवसर दिया। आयोजन में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने व समाज में खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। Live Bokaro
Chas, Bokaro | Aug 29, 2026