सेवा संकल्प अभियान के तहत भगवानपुरा में नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
________________
जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया प्रचार-प्रसार
________________
5 सेक्टरों में 5 अक्टूबर तक आयोजित होंगे नुक्कड़ नाटक
________________
खरगोन 19 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भगवानपुरा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। स्थानीय समिति एवं नवांकुर प्रस्फुटन समिति के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश में विगत 25 वर्षों में हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विजय शर्मा द्वारा किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही धारा 370, राम मंदिर निर्माण, मेड इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक, वंदे भारत एवं मेट्रो जैसी विभिन्न उपलब्धियों और विकास कार्यों को भी नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 19 सितंबर से 5 अक्टूबर तक भगवानपुरा विकासखंड के 5 सेक्टरों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी प्रभावी एवं रोचक माध्यम से आमजन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री महेश कुमार खराड़े, सेगांव के समन्वयक श्री विकास पांडे, गायक कलाकार श्री चंपालाल बडोले, श्री रघुनाथ वसनीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री महेश डावर, श्री शांतिलाल खोड़े, श्री दिनेश माझन, डोंगर दादा, योगेश, पप्पू, श्री महेश मालवीय, परामर्शदाता श्री कान्हा जायसवाल, श्री धुमसिंह मेहता सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान