सिलाई बैंड के पास भूस्खलन होने से 2 मजदूरों की मौत और 7 लापता हैं। जबकि 20 मजदूरों को सकुशल निकाला गया था। घटना स्थल पर लापता मजदूरों की खोज के लिए एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।