चान्हो: सफल JSSC CGL कैंडिडेट को अंजुमन के मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी एंड कोचिंग सेंटर में किया गया सम्मानित
Chanho, Ranchi | Dec 12, 2025 शुक्रवार दोपहर तीन बजे अंजुमन के मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी एंड कोचिंग सेंटर में JSSC CGL परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कन्वेनर लतीफ़ आलम ने सफल अभ्यर्थी को फूलमाला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान जताया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देगी।