अमरिया: अमरिया संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने दिया सख्त संदेश, शिकायतों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
अमरिया संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को 10 बजे आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसपी सुकीर्ति माधव ने भी शिकायतें सुनी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए।