बीरपुर: संकुलों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शुरू
वीरपुर प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सोमवार सुबह करीब दस बजे से शुरू हो गया। प्रखंड के सभी आठ संकुलों में निर्धारित केंद्रों पर शिक्षकों को उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। मूल्यांकन कार्य 24 सितंबर तक चलेगा।