जमुई: बाराजोर के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक हुआ घायल
Jamui, Jamui | Oct 5, 2024 बाराजोर के पास शनिवार की सुबह 8 बजे के करीब बाइक व ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए 10:40 में सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के सुखासन गांव निवासी राजू साह का पुत्र राम तीरथ कुमार साह के रूप में की गई है ।