जमुई: तिलकपुर गांव में सांप के डंसने से युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Jamui, Jamui | Oct 4, 2024 तिलकपुर गांव में शुक्रवार की शाम 5:00 बजे घांस गढ़ने के दौरान मदन यादव के पुत्र अरविंद यादव को जहरीले सांप ने डंस लिया। थोड़ी देर के बाद युवक की तबियत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी परिजन को होने के बाद युवक को आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रेफर करने के बाद इलाज के दौरान शेखपुरा में मौत हो गई।