जमुई: जिला प्रभारी मंत्री ने समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक की, विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली
Jamui, Jamui | Oct 4, 2024 बिहार सरकार के मंत्री मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग-सह- जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा बुधवार को दिन के 11:00 बजे जमुई पहुंचे। जहां समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना की बैठक में भाग लिए। साथ ही योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।