फतुहा: राजद के राज भवन मार्च में फतुहा से सैकड़ों राजद कार्यकर्ता शामिल
Fatwah, Patna | Aug 19, 2026 राजद द्वारा आयोजित राजभवन मार्च में फतुहा से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि माननीय पूर्व मंत्री सह फतुहा विधायक डॉ रामानंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता राजभवन मार्च में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक, सिवान में छात्र को ए के 47 से किया गया हत्या, बढ़ती बेरोजगारी को लेकर राज भवन मार्च हुआ है।