भितरवार: सीवर प्लांट के लिए पेड़ों की कटाई, लोगों ने सीएमओ पर लगाया आरोप
भितरवार में आधी रात को पेड़ों की कटाई पर हुआ विवाद। घटना के बाद नगर के स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। नगर परिषद अध्यक्ष और CMO पर गुमराह करने का आरोप। लोगों ने मांग की है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। पार्क को नष्ट करने के बजाय वैकल्पिक स्थान पर प्लांट बनाया जाय।