धमदाहा: अनुमंडल मुख्यालय में मॉडल पुस्तकालय भवन निर्माण के लिए एसडीओ और सीओ ने धमदाहा मध्य टोला की भूमि का किया सर्वेक्षण
धमदाहा अनुमण्डल मुख्यालय में मॉडल पुस्तकालय भवन निर्माण को लेकर शुक्रवार को अनुमण्डल पदाधिकारी राजीव कुमार ,सीओ कुमार रविंद्रनाथ ने संयुक्त रूप से भूमि चयन करने हेतु धमदाहा नगर पंचायत वार्ड नम्बर 17 स्थित +2 प्रोजेक्ट कन्या जमीन की उच्च विद्यालय पहुँचे जहाँ पर पुस्तकालय हेतु जमीन चिन्हित करते हुए उक्त भूमि की मापी कर प्रस्ताव भेजा ।।