पंडारक: पंडारक प्रखंड के चकजलाल गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देसी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
Pandarak, Patna | May 16, 2026 पंडारक प्रखंड के चकजलाल गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देसी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी साझा करते हुए लगभग 4 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शत्रुघ्न प्रसाद नामक व्यक्ति हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। उसके बाद छापेमारी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।