इटाढ़ी: इटाढ़ी नगर पंचायत में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नुक्कड़ नाटक से जागरूकता अभियान
Itarhi, Buxar | Apr 5, 2026 नगर पंचायत इटाढ़ी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। नगर पंचायत के चेयरमैन संजय पाठक ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।