इटाढ़ी: एनआईटी पटना में नवाचार एवं उद्यमिता विकास बूटकैंप 2026 में जीईसी बक्सर की टीम रही विजेता
Itarhi, Buxar | Apr 26, 2026 राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (GEC), बक्सर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। National Institute of Technology Patna में आयोजित नवाचार एवं उद्यमिता विकास बूटकैंप 2026 में महाविद्यालय की टीम नेक्साफोर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के छात्र थे।