निवाई सदर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर थाना क्षेत्र में रुपए पैसों पर ताश पत्ती के साथ जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कब्जे से 4330 की नगदी बरामद की है। सदर थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने रविवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी देते हुए बताया। पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है।