धरहरा: रवींद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल फुटबॉल लीग: धरहरा सी ने नवटोलिया बी को 3-0 से हराकर दर्ज की शानदार जीत
धरहरा प्रखंड के गांधी स्टेडियम में सोमवार को मुंगेर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित रवींद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल मुंगेर जिला फुटबॉल लीग के तहत श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा सी और नवटोलिया बी के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा सी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवटोलिया बी को 3-0 से पराजित कर जीत अपने नाम की।