धनौरा: गजरौला के गांव ख्यालीपुर में पति ने पत्नी पर किया हमला, पत्नी की हालत गंभीर
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर निवासी घायल महिला रुक्मणी ने बताया है उसके पति दंशय ने मामूली विवाद के चलते उसे पर जानलेवा हमला किया और लाठी डंडों से पीटा गया है। रुक्मणी घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। आरोपी पति ने रुक्मणी की मां कैलाशो को फोन के माध्यम से सूचना दी, कहा कि तुम्हारी लड़की को मैंने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।