धनौरा: गजरौला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर किया चालान
गजरौला में चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे कासिम उर्फ नमूना को कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई अतवीर सिंह ने गिरफ्तार कर लिया।बृहस्पतिवार की शाम गजरौला इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि वह एक वर्ष से फरार चल रहा था। कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई अतवीर सिंह उसकी तलाश में थे। उन्होंने अपनी टीम के संग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।