धनौरा: गजरौला में अहरौली तेजवन गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर जांच शुरू की
गजरौला थाना क्षेत्र में नजीबाबाद रेलखंड पर गांव अहरौला तेजवन में रेलवे फाटक के निकट ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा देख वहां भीड़ लग गई। ट्रेन से कटने के कारण शव क्षतविक्षत हो गया था। सूचना मिलने पर गजरौला इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान भी मौके पर जा पहुंचे और शव के फोटो आसपास के गांवों में प्रधानों को भिजवाए।