धनौरा: गजरौला के मोहल्ला सुल्तान नगर में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, नगदी सहित हजारों का माल चोरी
चोरों ने तीन घरों से नकदी, आभूषण व मोबाइल चोरी कर लिया, चौथे घर में भी चोरी का प्रयास किया। घटना के समय गृहस्वामी व उनके परिजन सो रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार की रात को चोरों ने नगर के मोहल्ला सुल्तान नगर तीन घरों से हजारों का सामान चोरी हो गया है।