नलखेड़ा: ग्राम पायली के श्रवण बाधित वृद्ध को कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने जनसुनवाई में प्रदान किया श्रवण यंत्र
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई शुरू की गई। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने आमजन की समस्याओ को सुना और उन्है तत्काल हल करने के निर्देश दिये। ग्राम पायली निवासी कन्हैयालाल ने वृद्धावस्था के कारण कानों से कम सुनाई देने पर कान की मशीन यानी के श्रवण यंत्र सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से प्रदान करवाई गई।