नलखेड़ा: ग्राम गैलाना के समीप बाईक अनियंत्रित होने से एक व्यक्ति हुआ घायल, सिविल अस्पताल में किया गया भर्ती
मंगलवार की दोपहर में जीरापुर सुसनेर मार्ग पर ग्राम के गेलाना के समीप आमला नानकार निवासी 48 वर्षीय नारायण सिंह पिता नरसिंह की बाइक अनियंत्रित होने वह घायल हो गए। जिन्है परिजनो व 108 एम्बुलेंस के द्वारा सिविल अस्पताल में लाया गया यहां पर डॉ.हर्षिता टटवाल के द्वारा घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे वार्ड में भर्ती किया गया है इस घटना की सुचना थाने पर भी दी गई।