जमुई: श्रम विभाग ने झाझा से एक बाल श्रमिक को कराया विमुक्त, नियोजक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Jamui, Jamui | May 23, 2026 जिलाधिकारी नवीन के मार्गदर्शन में बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने के लिए श्रम अधीक्षक रतीश कुमार के नेतृत्व में गठित धावा दल ने झाझा से 01 बाल श्रमिक को विमुक्त कराया और नियोजक के विरुद्ध बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। उक्त जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे दी गई है।