बौंसी: नयाडीह गांव से पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
Bausi, Banka | Mar 23, 2026 बौसी थाना क्षेत्र के नायडीह गांव से पुलिस ने दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार करीब 3:00 बजे बांका न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान योगेंद्र रावत एवं महेंद्र रावत के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।