किशोर कुमार की पुण्य स्मृति में "ये शाम मस्तानी" कार्यक्रम आयोजित हुआ
---
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन – खण्डवा के सहयोग से हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्य स्मृति में उनकी जन्मस्थली खण्डवा के पुलिस परेड ग्राउण्ड पर दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत - संगीत संध्या’ का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन सोमवार शाम को ‘ये शाम मस्तानी’ गीत – संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा ,अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला द्वारा किया गया । इस अवसर पर स्थानीय युवा गायक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इन कलाकारों में श्री सुनील शर्मा, सुश्री संध्या ग्रेवाल, श्री अंकुश पटेल, श्री रजत लाड़, सुश्री रोशनी पहलवान एवं सुश्री पूजा पुरा शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप जैन ने किया।
उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत-संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष – 2026 से सुविख्यात अभिनेता श्री रघुवीर यादव को अलंकृत किया जाएगा। अलंकरण समारोह के बाद सुविख्यात गायक श्री सुदेश भोंसले एवं साथी, मुम्बई की गीत – संगीत प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम सायं 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रवेश पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Culture, Madhya Pradesh
#khandwa