#सफलता_की_कहानी
"पीएम स्वनिधि योजना" से बदली जिंदगी, शेख नदीम के व्यवसाय को मिला नया सहारा
---
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना जिले के छोटे व्यापारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। खंडवा के हितग्राही शेख नदीम जिनके जीवन में इस योजना ने बड़ा बदलाव लाया है। शेख नदीम घंटाघर क्षेत्र में कटलरी एवं महिलाओं की श्रृंगार सामग्री का व्यवसाय करते हैं। शेख नदीम ने कहा की लॉकडाउन से उनका व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गया था। परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई जारी रखना भी मुश्किल हो गया था। व्यवसाय को फिर से खड़ा करने के लिए उन्हें आर्थिक मदद की सख्त जरूरत थी। इसी कठिन समय में उन्हें पीएम स्वनिधि योजना का सहारा मिला। योजना के तहत सबसे पहले उन्हें 10 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय को दोबारा शुरू किया। समय पर ऋण चुकाने के बाद उन्हें 25 हजार रुपये का दूसरा ऋण भी मिला। इस राशि से उन्होंने अपनी दुकान में नया सामान जोड़ा और व्यवसाय को और आगे बड़ाया।
शेख नदीम ने बताया की आज उनका व्यवसाय अच्छी गति से चल रहा है। आमदनी बढ़ने से वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेज पा रहे हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि जो परिवार पहले किराये के मकान में रहने को मजबूर था, वह अब अपने खुद के मकान में रह रहा है। उन्होंने कहा पीएम स्वनिधि योजना से की मदद से पहली बार 10,000 और फिर 25,000 रुपये का ऋण मिला, जिससे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिली। यह योजना मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मददगार साबित हुई है। शेख नदीम ने अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Urban Development & Housing MP
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#sucessstory
#khandwa