जमुई: निमारंग में समारोह आयोजित कर नव निर्वाचित सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया, दी गई शुभकामनाएं
Jamui, Jamui | Jun 1, 2026 सशक्त स्थाई समिति के चुनाव में नवनिर्वाचित सदस्यों के स्वागत के लिए निमारंग में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रविवार की रात 09:00 बजे के बाद तक लोगों ने नव निर्वाचित सदस्य वार्ड पार्षद सिकंदर साह, फिरोज आलम और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बबन सिंह को सम्मानित किया और फूल मालाओं के साथ अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।