बरगढ़: बड़गड़ बस स्टैंड की बदहाली से यात्री परेशान, पीसीसी सड़क और नाली निर्माण की मांग
बड़गड़ बस स्टैंड की बदहाल स्थिति से यात्री और स्थानीय लोग परेशान हैं। परिसर में जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलमीनार और चापाकल का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। वहीं, बस स्टैंड से मुख्य सड़क तक बनी पीसीसी सड़क भी जर्जर हो चुकी है। स्थानीय दुकानदार मनोज सोनी, सुरेश केशरी, प