करेड़ा में लक्ष्मी कुमारी के सरपंच व इंद्रपालसिंह के निर्विरोध उप सरपंच बनने पर किया स्वागत #bhilwaranews
भीलवाड़ा जिले के करेड़ा ग्राम पंचायत में लक्ष्मी कुमारी व उनके पति इन्द्रपालसिंह के निर्विरोध सरपंच व उप सरपंच निर्वाचित होने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। कहीं गुलदस्ता देकर अगवानी की गई, तो कहीं पुष्पवर्षा से स्वागत किया, तो कहीं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। उमरी गांव के ग्रामवासियों द्वारा भी उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भामाशाह जवानसिंह चुंडावत ने जगदीश भगवान मंदिर में राजपूत सभा भवन के पास लेट बाथ निर्माण करवाने की घोषणा की, जिस पर ग्रामवासियों ने उनका भी अभिनंदन किया।
Bhilwaranews