ठेठईटांगर: अलसंगा गांव में ग्राम सभा की बैठक का किया गया आयोजन, वन अधिकार समिति का किया गया पुनर्गठन
ठेठईटांगर प्रखंड के अलसंगा गांव में रविवार की सुबह 11:00 बजे वन अधिकार समिति की बैठक आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम सभा को मजबूत बनाने के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया जहां पर सरवन सेनापति को अध्यक्ष बनाया गया ।मौके पर केंद्रीय प्रभारी सोहनलाल कुमार उपस्थित रहकर उनके अधिकारों के बारे में बताया ।इस दौरान सभी लोगों को जल जंगल जमीन बचाने की अपील की।