गंदगी मिलने पर नगर निगम की सख्ती, तीन प्रतिष्ठानों पर ₹8 हजार का ई-चालान
रायपुर के पुराना विधानसभा मार्ग में जनशिकायत के बाद नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने सेफ किचन, अन्नपूर्णा बिल्डट्रानिक्स और होटल राजघराना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर सेफ किचन पर ₹2 हजार, अन्नपूर्णा बिल्डट्रानिक्स पर ₹1 हजार और होटल राजघराना पर ₹5 हजार का ई-चालान किया गया। तीनों प्रतिष्ठानों पर कुल ₹8 हजार की कार्रवाई करते हुए संचालकों को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने की कड़ी चेतावनी दी गई।
#RaipurNews #NagarNigamRaipur #SwachhataAbhiyan #RaipurMunicipalCorporation #ChhattisgarhNews
Chhattisgarh, India | Sep 10, 2026