बांसगांव: गगहा में ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, मौक़े पर पहुंची गगहा थाने की पुलिस
गगहा में ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, मौक़े पर पहुंची गगहा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर सोमवार को गगहा क्षेत्र में यूको बैंक के पास बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। डिवाइडर से टकराकर दोनों युवक बाइक सहित दूसरी तरफ लेन में जाकर गिर गए।