मोहनलालगंज: थाना नगराम क्षेत्र से 2 चचेरी बहनें लापता, होली मिलने गई थीं, पिता ने कहा- 2 लड़कों ने गांव के बाहर से किया अपहरण
नगराम थाना क्षेत्र के नेवाज खेड़ा गांव में दो चचेरी बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों की 16 फरवरी को शादी हुई थीं। वे होली के मौके पर अपने मायके आई थीं। होली के दिन शाम को दोनों बहनें होली मिलन के लिए घर से निकली थीं, लेकिन फिर उनका कोई पता नहीं चला। पीड़ित परिवार ने डीसीपी दक्षिण से सहायता की गुहार लगाई है।