मोहनलालगंज: गोसाईगंज में होली पर दो पक्षों के बीच झड़प, लाठी-डंडे से 10 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सिफत नगर गांव में पुराने विवाद को लेकर होली के दिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। जिसमें 10 लोग घायल हुए है। इनमें से 5 लोगों के सर में गंभीर चोटें आईं है। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया है।