पवित्र नगरी हरिद्वार में गंगा आरती का अलौकिक दृश्य, श्रद्धालुओं ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद।
हरिद्वार। सावन के पवित्र महीने (श्रावण मास) में धर्मनगरी हरिद्वार के गंगा घाटों पर भक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। हर की पैड़ी पर आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती के समय एक अत्यंत अलौकिक और विहंगम दृश्य उभर कर सामने आया। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में सहभागिता की। महाआरती के दिव्य दर्शन करने के बाद सभी भक्तों ने अत्यंत श्रद्धाभाव से मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo