निमला के समीप NH-305 पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना
आनी उपमंडल के निमला के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
इस हादसे में 5 लोग प्रभावित हुए, जिनमें 4 लोगों का निधन और 1 व्यक्ति घायल हुआ है। सभी मृतक ग्राम जाबौं, कराणा से संबंधित बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही विधायक आनी श्री लोकेंद्र कुमार जी, ग्राम पंचायत जाबौं-कराणा के प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष स्थानीय लोग एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
ॐ शांति।
Kullu, Kullu | Sep 22, 2026