पंचकूला: 9 मार्च को सेक्टर 1 जिला अदालत में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में भर सकते हैं ट्रैफिक चालान- एसीपी ट्रैफिक
सेक्टर 1 में एसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन नें बताया कि 9 मार्च को जिला अदालत पंचकूला में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इस सबंध में आमजन से अपील है कि जिस व्यक्ति ने अभी तक ट्रैफिक चालान नहीं भरा है या उसका चालान अभी लम्बित है तो वह आगामी 9 मार्च को राष्ट्रीय अदालत में चालान राशि कम मात्रा में अदा करके चालान का भुगतान कर सकता है।