पंचकूला: सेक्टर 16 में 3 जनों द्वारा एक महिला को बहला फुसला कर सोने की बालियां व चांदी की चेन ले जाने का मामला थाने में हुआ दर्ज
सेक्टर 14 थाना पुलिस ने सेक्टर 16 में एक महिला को बहला फुसला कर सोने की बालियां व चांदी की चेन लेकर फरार होने का मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि 3 लड़कों ने उन्हें झांसा देकर बातों में बहला फुसला कर सोने की बालियां व चांदी की चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।