पंचकूला: 6 ग्राम 10 मिली ग्राम नशीले पदार्थ हीरोइन सहित चंडी माता मंदिर की तरफ वाले रोड से युवक को पुलिस ने पकड़ा
चंडी मंदिर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस के द्वारा चंडी माता मंदिर की तरफ जाने वाले रोड से एक युवक को नशीले पदार्थ हीरोइन सहित पकड़ा गया है। पकड़े गए युवक से 6 ग्राम 10 मिली ग्राम नशीले पदार्थ हीरोइन मिली हैं। युवक की पहचान नीरज ठाकुर के रूप में हुई है जिसकी उम्र 28 साल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।