पंचकूला: CM मनोहर लाल ने सेक्टर-5 से ₹4200 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-5 से 4200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया है। इस दौरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद रहे। हरियाणा के सभी 22 जिलों में 392 प्रोजेक्ट का उद्घाटन व 679 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री हरियाणा ने पंचकूला की भी 3 परियोजनाओं का शिलान्यास व 9 परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।